ऐश्वर्या राय, जया बच्चन
- फोटो : फाइल
ऐश्वर्या की ये क्वालिटी जया को पसंद
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी से पहले जया बच्चन करण जौहर के टॉक शो में पहुंची थीं। जया बच्चन से पूछा गया कि बच्चन परिवार में ऐश्वर्या कैसे फिट हुईं? उन्होंने कहा, 'वह प्यारी है। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मुझे उसकी क्वालिटी पसंद है जहां वह सब के पीछे खड़ी होती है। वह शांत है। वह सुनती है और उसे ग्रहण करती है। एक अन्य उसकी खूबसूरत बात है कि वह परिवार में अच्छे से फिट हुई। वह जानती हैं कि हमारे अच्छे दोस्त कौन हैं।'