बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अलग तरीके की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। तापसी उन अभनेत्रियों में से हैं जो खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में तापसी नेहा धूपिया के चैट सो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचीं जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बयान दिए।
विज्ञापन
2 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शो में नेहा धूपिया तापसी पन्नू से पूछती हैं कि 'बॉलीवुड में ऐसे कौन से कलाकार हैं जिनके माता-पिता अगर इंडस्ट्री से नहीं होते तो वो आज इंडस्ट्री से बाहर होते?' इस सवाल के जवाब में तापसी ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम लिया।
विज्ञापन
3 of 5
हर्षवर्धन कपूर
- फोटो : social media
तापसी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हर्षवर्धन कपूर... क्योंकि मैंने उनका जितना भी काम देखा है मुझे लगता है कि पहली फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए मुश्किल होता।'
4 of 5
हर्षवर्धन कपूर
- फोटो : social media
हर्षवर्धन ने साल 2016 में फिल्म 'मिर्जया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में नजर आए लेकिन हर्षवर्धन की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
तापसी पन्नू की फिल्म की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई 'सांड की आंख' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनकेर की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। इसे तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया है जबकि अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार फिल्म के निर्माता हैं।