दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू द्वारा साझा किए गए अनुराग और एकता के नोट में कहा गया है कि "कुछ फिल्मों को पूरी तरह से उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मापा जाता है, कुछ फिल्में केवल उनके पैमाने से मापी जाती हैं, और फिर कुछ ऐसी भी होती हैं, जिन्हें इतना प्यार मिलता है कि वे कल्ट फिल्में बन जाती हैं। 'दोबारा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का हमारा प्रयास है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर कुछ नया और अलग अनुभव हो, कुछ ऐसा जो उनकी बुद्धिमत्ता को हल्के में न ले। कुछ ऐसा जो आगे चलकर कल्ट फिल्म बन जाता है। हम अपनी फिल्म के लिए मीडिया और इंडस्ट्री में मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत और विनम्र हैं। इस शुक्रवार को दोबारा थियेटर्स में मिलते हैं।"