इस समय रक्षा बंधन के हालात लाल सिंह चड्ढा से भी बुरे हो रहे हैं। अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का लाल सिंह चड्ढा से क्लैश हुआ था, लेकिन इस समय दोनों ही फिल्मों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है। मेकर्स और फैंस को उम्मीद थी अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर कुछ तो कमाल कर ही देंगे, लेकिन आमिर खान की तरह अक्षय कुमार भी पहले ही हफ्ते में टिकट खिड़की पर फुस्स साबित हो गए। रक्षा बंधन को रिलीज हुए पूरे आठ दिन का समय बीत चुका है, लेकिन दिन-ब-दिन फिल्म की कमाई गिरती ही जा रही है।