तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने फिल्म 'पिंक' (Pink) से खूब सुर्खियां बटोरी थीं । इसके बाद पिछले साल यानि 2018 में उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उन्हें फिल्म 'पति-पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में कास्ट किया गया है। फिर अचानक उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
taapsee pannu
- फोटो : लाल सिंह
इस खबर को सुनने के बाद फैंस के साथ खुद तापसी भी हैरान रह गईं । दरअसल, तापसी को बिना बताए इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया। इस बात का खुलासा खुद तापसी ने किया है । तापसी की जगह पर फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) को कास्ट किया गया ।
विज्ञापन
3 of 5
taapsee pannu
मुंबई मिरर से बात करते हुए तापसी ने कहा, 'मुझे इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई । मैंने इस फिल्म के हिसाब से ही अपने अगले प्रोजेक्ट की डेट फिक्स की की थी ।' एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें इस फिल्म से बाहर करने को लेकर कोई ठोस वजह भी नहीं बताई गई ।
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने मुझे फिल्म से निकालने का कोई कारण नहीं बताया । इसके बाद मैंने प्रोड्यूसर से भी बात की । वो भी इस बात का जवाब देने में असमर्थ थे । मेरे पूछने पर उन्होंने बात को टालने की कोशिश की । ये मेरे लिए बहुत अजीब था ।'
तापसी का कहना कि इस बात से उन्हें बहुत बुरा लगा है और वो मेकर्स से इसका जवाब चाहती हैं । तापसी को इस घटना के बाद से एक सीख जरूर मिली है । तापसी ने उन लोगों को बधाई भी दी जिन्हें फिल्म में उनकी जगह पर कास्ट किया गया है । ये स्टार्स और कोई नहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे हैं ।