फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 के बाद साउथ की अब इस फिल्म में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, होगी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई

Thu, 17 Jan 2019 01:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : file photo
साल 1996 में बड़े पर्दे पर काफी सुर्खियां बटोरने के बाद साउथ की फिल्म 'इंडियन' का अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में थे,'इंडियन' के सीक्वल 'इंडियन 2' में भी वहीं मुख्य भूमिका में हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस बीच फिल्म के विलेन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : twitter
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कमल हासन की 'इंडियन 2' में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार हो सकते हैं। पता हो कि पिछले साल रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार ने बेहतरीन विलेन की भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने उनके विलेन वाले किरदार को काफी पसंद भी किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : file photo
खबर है कि फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार की एक्टिंग को देखते हुए उनसे 'इंडियन 2' में भी विलेन के रोल के लिए संपर्क किया जा रहा है। खास बात यह है कि 'इंडियन 2' के निर्देशक एस. शंकर हैं, जिन्होंने 2.0 को भी डायरेक्ट किया था। 2.0 में अक्षय कुमार के अभिनय से काफी खुश हुए शंकर उन्हें 'इंडियन 2' में भी विलेन के लिए कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अक्षय से पहले खबर थी कि एस. शंकर विलेन के किरदार के लिए एक्टर अजय देवगन को लेने वाले थे, लेकिन बात ना बनने की वजह से उन्होंने अक्षय कुमार पर विचार करने का फैसला किया है। बीते दिनों पोंगल के अवसर पर फिल्म मेकर एस शंकर ने 'इंडियन 2' का पहला पोस्टर जारी किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian 2 - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'इंडियन 2' भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 21 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल है। 'इंडियन 2' में कमल हासन के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में होंगी। गौरतलब है कि बतौर एक्टर कमल हासन की यह आखिरी फिल्म भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें