फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म के बाद फीस को लेकर भड़कीं तापसी, बोलीं- 'हीरो की तुलना में पांच फीसदी ही मिलता है'

Sun, 24 Nov 2019 10:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों से भी चर्चा में रहती हैं। इस बार तापसी ने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच फीस के फासले को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। तापसी हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं जहां उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

2 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
नेहा ने तापसी से पूछा कि 'फीस के बीच जो असमानता देखी जाती है क्या उससे वो परेशान होती हैं?' इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा- 'बिल्कुल, मेरे हीरो के फीस की अपेक्षा मुझे पांच या 10 फीसदी ही मिलता है। ऐसे में निश्चित रूप से मैं परेशान होती हूं। बॉक्स ऑफिस पर सफलता सुनिश्चित करेगी कि मुझे अगली फिल्म का भुगतान बढ़कर मिले, जो धीरे-धीरे उस अंतर को बराबर करने की दिशा की ओर बढ़ रही है। सिर्फ हमारी इंडस्ट्री में ही नहीं शायद हर दूसरी इंडस्ट्री में नियम काफी गलत हैं। अब हम यहां पर हैं तो हम इसे और ज्यादा देखते हैं। नियम हर जगह अलग हैं। लैंगिक समानता का पूरा मुद्दा यह है कि नियमों को समान बनाएं। मैं उनसे फीस बढ़ाने के लिए नहीं कह रही हूं, मैं समानता मांग रही हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
taapsee pannu - फोटो : social media
तापसी ने कहा कि 'उम्मीद है 'फिल्म 'सांड की आंख' उस समानता की ओर एक कदम है। उदाहरण के लिए देखिए महिला प्रधान कोई फिल्म कभी दिवाली पर रिलीज नहीं होती है। मुझे नहीं पता कि यह आखिरी बार कब हुआ था। यह हमेशा बड़े अभिनेताओं के लिए आरक्षित था, टकराव दो अभिनेताओं के बीच हुआ था। जब हम एक कैलेंडर देखते हैं और हम एक महिला प्रधान फिल्म के लिए रिलीज की तारीख तय करते हैं, तो हमें बचे हुए लोगों के साथ समझौता करना होता है। 

4 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तापसी बताती हैं कि 'मैंने ऐसी कई फिल्में की हैं जब हम रिलीज की तारीख तय करने के लिए बैठते हैं तो यह होता है कि 'अच्छा ये दिन के बाद, यह हफ्ता खाली पड़ा है। यहां रिलीज कर लेते हैं।' वास्तव में ऐसा ही होता है, जो निराशाजनक है क्योंकि हम भी उतनी ही कोशिश करते हैं। अगर हमारी कहानियां भी अच्छी हैं तो हमें समान अवसर क्यों नहीं मिलता है? सिर्फ इसलिए कि यह एक महिला प्रधान फिल्म है? क्या आपके लिए एक बड़ी तारीख पर फिल्म नहीं रिलीज करने की सही वजह है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसी शो में जब नेहा धूपिया ने तापसी पन्नू से पूछा कि 'बॉलीवुड में ऐसे कौन से कलाकार हैं जिनके माता-पिता अगर इंडस्ट्री से नहीं होते तो वो आज इंडस्ट्री से बाहर होते?' इस सवाल के जवाब में तापसी ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम लिया। तापसी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हर्षवर्धन कपूर... क्योंकि मैंने उनका जितना भी काम देखा है मुझे लगता है कि पहली फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए मुश्किल होता।'

रितेश-जेनेलिया के बेटे के जन्मदिन सेलिब्रेशन में पहुंचे सितारे, बच्चों के साथ दिखीं ऐश्वर्या-रानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें