फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू बहन संग वेकेशन मनाने पहुंचीं डेनमार्क, छुट्टियों में भी रख रहीं फिटनेस का पूरा ध्यान

Fri, 10 Jun 2022 06:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू बहन शगुन पन्नू के साथ - फोटो : insta
अभिनेत्री तापसी पन्नू भी इन दिनों अपनी बिजी लाइफ से फुरसत के पल निकालकर बहन शगुन संग डेनमार्क में छुट्टियां बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर अपडेट रहने वाली तापसी ने अपनी डेनमार्क यात्रा की खूबसूरत झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी बहन संग समय अपने वेकेशन को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डेनमार्क में छुट्टियां बिता रही हैं तापसी पन्नू - फोटो : insta
तापसी पन्नू ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेस्टोरेंट में खाने का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,"भूखा चेहरा! 18 घंटे की भूख पैदा करने के बाद मेरा फर्स्ट हॉलिडे मील (खाना)"। इसके बाद उन्होंने डेनमार्क की लोकप्रिय डिश 'स्मोरब्रोड' की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू बहन शगुन पन्नू के साथ - फोटो : insta
तापसी ने अपनी स्टोरी से अपनी छोटी बहन शगुन संग भी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिसमें दोनों मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में दोनों सेल्फी पोज में नजर आ रही हैं। जहां तापसी पन्नू अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं, वहीं उनकी वह भी एक वेडिंग और इवेंट प्लानर हैं, वह मुंबई में अभिनेत्री के साथ ही रहती हैं।

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : insta
तापसी पन्नू छुट्टियों में भी अपनी फिटनेस का पर पूरा फोकस कर रही हैं। डेनमार्क में दूसरे दिन की सुबह में अभिनेत्री को तालाब के किनारे टहलते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उन्होंने वहां की प्यारी-प्यारी बत्तखों की झलक शेयर करते हुए उन्हें अपना वर्कआउट का साथी बताया। इसके अलावा तापसी ने एक और तस्वीर शेयर की है। उन्हें स्ट्रॉबेरी जूस का गिलास पकड़े हुए पोज देते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय तापसी पन्नू के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी फिल्म 'शाबास मिठू' रिलीज के लिए तैयार है। यह भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है। इसके अलावा अभिनेत्री अनुराग कश्यप की 'दोबारा', अजय बहल की 'ब्लर' और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें