फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान से तुलना पर भड़कीं तापसी और हिजाब पर ए आर रहमान की बेटी का बयान, पांच खबरें

Mon, 17 Feb 2020 12:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
अभिनेत्री तापसी पन्नू अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वो बेहद एक्टिव रहती हैं और ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने से पीछे नहीं रहतीं। शनिवार को 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें फिल्म 'सांड की आंख' के लिए अवॉर्ड मिला। जिसके बाद तापसी के फैंस ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी। इसी बीच एक यूजर ने तापसी की तुलना आयुष्मान खुराना से कर दी तो अभिनेत्री को ये बात रास नहीं आई।

आयुष्मान खुराना से तुलना करने पर भड़कीं तापसी पन्नू, जवाब देकर बोलती की बंद
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस को अपने 13वें सीजन का विनर मिल गया है। शनिवार को हुए ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि आसिम फर्स्ट रनर अप रहे। सिद्धार्थ की जीत से जहां उनके फैंस काफी खुश हैं, वहीं कुछ लोग चैनल और शो के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं।

सिद्धार्थ को 'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर अब आसिम ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
शनिवार को बिग बॉस 13 के शानदार ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित कर दिया गया। करीब चार महीने चला ये शो पहले दिन से ही चर्चा में आ गया था। लड़ाई-झगड़े और रोमांस ने दर्शकों को शो से बांधकर रखा। हालांकि इस दौरान कई कंटेस्टेंट के बीच ऐसी लड़ाई हुई जो घर के बाहर खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

बिग बॉस खत्म होने के बाद भी नहीं हुई इन दो कंटेस्टेंट की सुलह, मिलने से भी किया इंकार

4 of 5
एआर रहमान, खातिजा - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर एआर रहमान और उनकी बेटी खातिजा को ट्रोल किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- पढ़े लिखे लोग जब हिजाब पहनते हैं तो उन्हें यह देखकर घुटन होती है। मुझे एआर रहमान का म्यूजिक बेहद पसंद है। लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन होती है। यह जानना बहुत ही दुखद है कि कल्चर फैमिली में एक पढ़ी-लिखी महिला कैसे आसानी से ब्रेनवॉश हो सकती है।' 

बुर्का पहनने पर ट्रोल हुई थीं ए आर रहमान की बेटी, अब कहा- 'मुझे हिजाब पहनकर गर्व महसूस होता है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh khan Salman khan and Aamir khan - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में खान सितारों की विदाई का ऐलान 65वें फिल्मफेयर पुरस्कारों ने गुपचुप तरीके से गुवाहाटी में कर दिया। ये पहला मौका है जब फिल्मफेयर पुरस्कारों के मंच पर कोई खान सितारा नहीं दिखा। यहां तक पिछले साल तक इन पुरस्कारों की मेजबानी करते रहे शाहरुख खान भी इन पुरस्कारों में नहीं दिखे।

खानों की गैरमौजूदगी से फीका पड़ा फिल्मफेयर समारोह, दो कंपनियों के कलाकारों ने बांट लिए पुरस्कार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें