फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म से निकाले जाने पर तापसी ने मांगा था जवाब, मेकर्स बोले- 'हम फिर कभी काम कर लेंगे'

Fri, 18 Jan 2019 05:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tapsee pannu
तापसी पन्नू इन दिनों किसी फिल्म को साइन करने को लेकर नहीं बल्कि फिल्म से निकाले जाने को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में तापसी पन्नू ने खुद इस बात का खुलासा किया था । फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक के लिए तापसी को कास्ट किया जाना था लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें निकाल दिया गया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
taapsee pannu
तापसी ने इस बात पर गुस्सा दिखाया था । तापसी ने कहा, 'मुझे इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई । मैंने इस फिल्म के हिसाब से ही अपने अगले प्रोजेक्ट की डेट फिक्स की की थी ।' एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें इस फिल्म से बाहर करने को लेकर कोई ठोस वजह भी नहीं बताई गई । 
विज्ञापन

3 of 6
taapsee pannu
तापसी का कहना था कि उन्हें जवाब चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया । अब निर्माताओं ने अपनी सफाई पेश की है । जारी स्टेटमेंट के अनुसार, ‘जब भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की जाती है तो प्रोड्यूसर्स कलाकारों से बात करते हैं। यह एक सामान्य बात है, हर एक फिल्मकार ऐसा करता है।'

4 of 6
Taapsee Pannu
'इसी तरह हमने भी जब 'पति पत्नी और वो' रीमेक की स्क्रिप्ट पूरी कर ली तो कई कलाकारों से बात की। सभी से चर्चा करने के बाद हमने यह फैसला किया कि हमारी फिल्म के लिए सबसे सही कलाकार कौन-कौन रहेंगे। तापसी पन्नू उन्हीं कलाकारों में से एक थीं जिनसे हमने प्रोजेक्ट के सिलसिले में चर्चा की थी।'
विज्ञापन

5 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : Instagram
'हमने तापसी से किसी प्रकार की कमिटमेंट नहीं की थी। हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारी कास्टिंग पूरी तरह से किरदारों के मुताबिक हुई है। तापसी बहुत ही हुनरमंद अदाकारा हैं और हम उनके साथ भविष्य में जरूर काम करना चाहेंगे। हम पति पत्नी और वो रीमेक आधिकारिक ऐलान तब तक नहीं करेंगे, जब हमारी कास्टिंग पूरी नहीं हो जाती है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Taapsee Pannu
तापसी को इस घटना के बाद से एक सीख जरूर मिली है । तापसी ने उन लोगों को बधाई भी दी जिन्हें फिल्म में उनकी जगह पर कास्ट किया गया है । फिल्म को लेकर सामने आ रही चर्चाओं की बात करें तो इसमें भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की सीट पक्की मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें