फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉय चीट इंडिया' को मिल सकता है विवादों का फायदा, पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

Fri, 18 Jan 2019 05:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
emraan hashmi - फोटो : instagram
अदालत के आदेश के बीच बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में इमारन हाशमी के साथ अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' शिक्षा व्यवस्था पर आधारित फिल्म है। रिलीज होते ही इमरान हाशमी की इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : social media
पता हो कि रिलीज से पहले इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हो चुका है, जिसके चलते फिल्म का नाम तक बदला गया है। ऐसे में तमाम ट्रेड एनालिस्ट्स का मनाना है कि 'वॉय चीट इंडिया' को उससे जुड़े विवादों का काफी फायदा मिल सकता है। विवादों में आ जाने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को देखने का उत्साह बढ़ा है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर भी अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : file photo
इस शुक्रवार इमरान हाशमी के साथ राधिका आप्टे की फिल्म बॉम्बेरिया रिलीज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस तरह से बॉम्बेरिया का प्रमोशन किया गया उस हिसाब से देखा जाए तो 'वॉय चीट इंडिया' इसकी तुलना में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड एनिलिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार 'वॉय चीट इंडिया' अपने पहले दिन 3-4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। गौरतलब है कि 'वॉय चीट इंडिया' कमर्शियल फिल्मों से अलग है। जिसका फिल्म को फायदा मिल सकता है। 

4 of 5
cheat india - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' स्कूलों और कॉलेजों में होने वाली निकल और उसके द्वारा हो रही कालाबाजरी पर आधारित है। यह फिल्म भारत में कमजोर हो रहे एजुकेशन सिस्टम को भी दर्शाती है। फिल्म का अलग विषय अगल होने की वजह से यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई भी कर सकती है। 'वॉय चीट इंडिया' का कुल बजट 20 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cheat india - फोटो : file photo
पता हो कि इस समय विक्की कौशल की फिल्म उरी और रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा सिनेमाघरों में लगी हुई है। लेकिन ट्रेड एनिलिस्ट का मानना है कि अगर इमरान हाशमी की यह फिल्म थोड़ी भी दर्शकों के दिलों को जीतती है तो फिर 'वॉय चीट इंडिया' के अच्छा कलेक्शन करने की और ज्यादा उम्मीदें बढ़ जाती है। अब देखा होगा कि फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें