फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tapsee Pannu: पैपराजी और तापसी पन्नू के बीच जमकर हुई बहस, अभिनेत्री बोलीं- हमेशा एक्टर ही...

Mon, 08 Aug 2022 09:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दोबारा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ये एक सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। तापसी पन्नू अपनी फिल्म को लेकर जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तापसी पन्नू की पैपराजी से बहस हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू अपनी फिल्म के प्रमोशन में पहुंची थीं। वहां उनकी पैपराजी से बहस हो गई। इस दौरान तापसी पैपराजी पर भड़क गईं और उनसे ठीक से बात करने के लिए कहने लगीं। वीडियो में पैपराजी तापसी से कह रहे हैं कि वो उनके लिए रुके हैं, इसके जवाब में अभिनेत्री कहती हैं कि पैपराजी को उन्होंने नहीं रोका है। आगे उन्होंने कहा 'आप मुझसे तमीज से बात करिए मैं भी आपसे तमीज से बात करूंगी आप अपना काम कीजिए मैं अपना काम कर रही हूं'।
विज्ञापन

3 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आगे तापसी पन्नू ने कहा कि 'अभी कैमरा मेरे ऊपर है, इसीलिए मैं ही गलत लग रही हूं, कैमरा आपके ऊपर होता तो पता चलता कि कौन किस तरीके से बात कर रहा है'। उन्होंने पैपराजी पर तंज कसते हुए कहा कि हमेशा वो ही सही होते हैं और एक्टर गलत होता है। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की तरह उनकी फिल्म के बायकॉट के लिए भी कहती हुई नजर आईं।
 
विज्ञापन

4 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को लेकर ट्रेंज हो रहे बायकॉट से डर लगता है या नहीं। तापसी पन्नू ने कहा कि जब अक्षय और आमिर का बायकॉट हो सकता है तो वह  भी उसी ट्रेंड में शामिल होना चाहती हैं। वहीं अनुराग कश्यप भी तापसी की इस बात के समर्थन में थे। अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड न करने के लिए छोड़ दिया गया और वो चाहते हैं कि #BoycottKashyap ट्रेंड करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें