फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: ब्रालेट में अनन्या का बोल्ड अंदाज, दिव्यांका की ब्यूटी, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 08 Aug 2022 09:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
मनोरंजन जगत से हर रोज नई खबरें सामने आती ही रहती हैं। बॉलीवुड सितारे आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं फैंस को भी सितारों की जिंदगी के बारे में जानने की काफी एक्साइटमेंट रहती हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़ी हस्तियां अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज 'ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म लाइगर का जमकर प्रमोशन कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। जहां कुछ तस्वीरों में उन्हें ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन टॉप में देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीरों में वह व्हाइट कलर के ब्रालेट टॉप में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की भी सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस को छाते के साथ मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है।

4 of 11
मृणाल ठाकुर, दलकीर सलमान - फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता-रामम सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और एक्ट्रेस अपनी फिल्म को सफल बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह लगातार इसके प्रमोशन में जुटी हैं। आज मृणाल ने अपने को-एक्टर दलकीर सलमान संग अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों को डांस करते देखा जा सकता है। इसके अलावा वह साथ में पोज करते भी नजर आए।
विज्ञापन

5 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : insta
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी से कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह ब्लू कलर के आउटफिट में कॉन्फिडेंस के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं , वहीं उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग पैंट और ग्रीन ब्लेजर में अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनमें वह स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने लाइट ब्लू कलर के टॉप और जींस में तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को बाथटब में पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
करीना कपूर - फोटो : insta
एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। आज करीना ने एथनिक वियर में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। ब्लू कलर के सलवार सूट में एक्ट्रेस के शोख अंदाज में नजर आ रही हैं।

8 of 11
अदिति भाटिया - फोटो : insta
ये है मोहब्बतें की रूही के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। एक्ट्रेस ने आज ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में अपनी मोनोक्रोम  तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ग्लॉसी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

9 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : insta
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने आज अपनी दोस्तों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। एक्ट्रेस को अपनी दोस्त के गले लगकर पोज करते देखा जा सकता है।

10 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। एक्टर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में अभिनेता सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। आज अर्जुन ने कई तस्वीरों की एक वीडियो क्लिप साझा की है। जिसमें उन्हें डैशिंग अंदाज में अलग-अलग तरह से पोज करते देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

11 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इस समय फुर्सत के पलों को एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलकियां वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह कार्निवाल जैसी किसी जगह पर नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें