फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taali: अपने बेबाक बयानों की वजह से मैगजीन कवर से दूर रहीं सुष्मिता सेन, वर्षों बाद अभिनेत्री का बड़ा खुलासा

Fri, 18 Aug 2023 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की सीरीज रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हाल ही में,  सुष्मिता सेन ने उस समय का खुलासा किया जब अभिनेत्री को उनके बेबाक बयानों की वजह से किसी फिल्म पत्रिका के कवर पर नहीं लिया जाता था।

विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन-आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि अपने बेबाक बयानों की वजह से उन्हें अपने करियर में काफी कुछ झेलना पड़ा था। कई लोग उन्हें सिर्फ इसलिए काम नहीं देते थे क्योंकि वह सामने सामने अपनी बात रखते थीं और कभी भी कोई गलत चीज बर्दाश्त नहीं करती थीं।

Blue Beetle Review : सुपरहीरो की दुनिया का नीला विस्तार, डीसी यूनिवर्स में ब्लू बीटल की धमाकेदार एंटी

 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपने इस बिंदास व्यवहार के बारे में खुलकर बात की और कहा, 90 के दशक में यह नेचर आपके ज्यादा काम नहीं आता है। हमें उस समय के समाज को देखकर और लोगों के मन को देखकर बातें कहने की आजादी होती थी। मुझे 90 के दशक में पत्रिकाओं के कवर पर बस इसलिए नहीं लिया जाता था क्योंकि मेरे विचार ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आता था।

Tarun Tahiliani: विवादों में घिरी मेड इन हेवन 2 सीरीज, डिजाइनर तरुण ने निर्माताओं पर लगाया यह संगीन आरोप

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

अभिनेत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैंने सोचा कि अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने की मेरी आजादी छीन लेंगे तो मेरे पास वास्तव में फिर कौन सी आजादी बचेगी। मैं अपने मन की बात कहने से डरती नहीं हूं। मैं बस इसे और बेहतर तरीके से कहने की कोशिश कर रही हूं, जो कि कानों को सुनने में अच्छी लगे।’ 

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने की बॉलीवुड की तारीफ, बोलीं- सोने का है इस इंडस्ट्री का दिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' के पिछले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे। इसमें एक्ट्रेस, सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, 'आर्या 3' कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह रवि जाधव की बायोपिक ‘ताली’ में दिखाई देंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें