स्वयंवर-मीका दी वोटी कंटेस्टेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर
अधिकारियों का लगातार दौरा
जानकारी के मुताबिक मीका सिंह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के लिए राजस्थान पुलिस को पंजाब पुलिस से भी इनपुट प्राप्त हुआ है। हालांकि, रियलिटी शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' की शूटिंग जहां चल रही है, वह जोधपुर मुख्य शहर से करीब 12-15 किमी की दूरी पर है और इस रिसॉर्ट के आसपास ज्यादा बस्ती भी नहीं है, लेकिन निर्जन स्थान पर बने इस रिसॉर्ट की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न होने पाए, इसके लिए राजस्थान पुलिस के अधिकारी लगातार यहां का दौरा करते रहते हैं। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि मीका सिंह के लिए बाहर से आने वाले किसी भी तरह के पार्सल को बिना सुरक्षा जांच के उन तक न पहुंचने दिया जाए।