फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का हुआ तलाक, बॉलीवुड अभिनेत्री ने ट्वीट कर कही ये बात

Wed, 19 Feb 2020 12:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वाति मालीवाल, पूजा भट्ट - फोटो : ट्विटर
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। स्वाति ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। स्वाति मालीवाल को सभी का सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म अभिनेत्री और फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने ट्वीट कर स्वाति मालीवाल का साथ दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
pooja bhatt - फोटो : twitter
पूजा भट्ट ने स्वाति को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'और सबसे सशक्त क्षण होता है जब आप झूठ में जीने के बजाय इसे साहस के साथ स्वीकार करते हैं जिस तरह आपने किया है। मेरी कामना है कि आपको सहानुभूति और ज्यादा शक्ति मिले।'
विज्ञापन

3 of 4
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा था- वह सबसे दुखद क्षण होता है जब आपकी परीकथा खत्म हो जाती है। मेरी खत्म हो गई है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी और उस जिंदगी को भी जो हमारी हो सकती थी।
 
विज्ञापन

4 of 4
स्वाति मालीवाल 12वें दिन भी अनशन पर - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से फोटो
बता दें स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट के अध्यक्ष हैं। उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। वहीं बात करें स्वाति मालीवाल की तो दिसंबर 2019 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के दोषियों की सजा के लिए सख्त कानून बनाने के मांग के लिए कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठी थीं। इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि स्वाति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें