बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत किसान प्रोटेस्ट पर ट्वीट कर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। कंगना की बीते दिन अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ हुई ट्विटर वॉर ने भी विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद कंगना एक बार फिर से कई लोगों के निशाने पर आ गई हैं। अब हाल ही में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी कंगना पर निशाना साधा है।