फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉस एंजिल्स में खेती करती नजर आईं प्रीति जिंटा, लॉकडाउन में अभिनेत्री ऐसे काट रही हैं समय

Fri, 04 Dec 2020 05:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी ने सभी की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। वहीं कई देशों में इसका प्रभाव एक बार फिर से बढ़ गया है, यही वजह से है जो अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों लॉस एंजेलिस में ही हैं और वह भी लॉकडाउन की वजह से अपने घर में बंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : social media
प्रीति जिंटा घर में रहने के बावजूद बिल्कुल भी बोर नहीं हो रही हैं। वह इन दिनों घर में खेती करके लॉकडाउन में अपना बेहतरीन समय काट रही हैं। घर में खेती करते हुए प्रीति जिंटा ने अपना एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने खेती करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : file photo
प्रीति जिंटा ने अपने घर में नींबू की खेती की हुई है। उन्होंने अपने वीडियो के साथ लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने दोबारा से खेती शुरू करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। प्रीति जिंटा ने पोस्ट में लिखा, 'घर की खेती पर मेरी वापसी। लॉस एंजिल्स में तीन हफ्तों के लिए लॉकडाउन लग गया है। मैं वापस गार्डनिंग करने को लेकर उत्साहित हूं।' 
 

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : social media
प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह मेरे सकारात्मक रहने का तरीका है। जिंदगी की हर साधारण चीज की तारीफ कर रही हूं क्योंकि जब जिंदगी आपको नींबू देती है तो नींबू पानी या नींबू का अचार बनाओ। मुझे उम्मीद है कि मां को मुझपर गर्व होगा जब वह यह वीडियो देखेंगी। शुक्रिया मां।' सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : twitter
अभिनेत्री के वीडियो को उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने काफी वक्त तक बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। प्रीति जिंटा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 

पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई आलीशान तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें