बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को वामपंथी विचारधारा का माना जाता है। उनके ट्वीट्स ये बताने को काफी हैं कि वे किन राजनीतिक पार्टियों का समर्थन करती हैं। ट्विटर पर ट्रोल होना स्वरा के लिए आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि स्वरा किसी दक्षिणपंथी विचाराधारा वाले शख्स का क्रश हो सकती हैं?
विज्ञापन
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : फाइल
हाल ही में स्वरा भास्कर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की होगी। अक्सर ट्रोल होने वाली स्वरा से एक यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि वे जवाब ही नहीं दे पाईं। स्वरा का ये ट्वीट चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि क्या दक्षिणपंथी होकर भी स्वरा भास्कर पर क्रश की अनुमति है? इस सवाल पर स्वरा ने कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया बल्कि उन्होंने हंसी वाले इमोजी बनाकर लिखा, 'आज का सवाल।' इसके बाद उन्होंने कुछ और दिल की आंखों के इमोजी भी बना दिए।
4 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : फाइल
स्वरा ने विभिन्न दलों से संबंधित राजनीतिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर चुकी हैं। जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कन्हैया कुमार, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आतिशी मार्लेना शामिल हैं।
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी रही हैं और पिछले महीने सिंघु बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं। इस वजह से कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।