फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट फिल्म 'नटखट' ऑस्कर की रेस में और 'तांडव' पर छिड़ा विवाद, पांच खबरें

Sat, 16 Jan 2021 09:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नटखट और तांडव - फोटो : फाइल
साल 2021 की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री के अच्छी साबित हो रही है। पहले साउथ इंडियन फिल्म 'मास्टर' को धमाकेदार ओपनिंग मिली और वहीं दूसरी तरफ विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' एकेडमी अवॉर्ड्स 2021 की रेस में शामिल हो गई है। इस बात को लेकर विद्या ने खुशी जताई है।

ऑस्कर की रेस में शामिल हुई विद्या बालन की फिल्म 'नटखट', अभिनेत्री ने जताई खुशी

 
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram
अभिनेता और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर लाइम लाइट का हिस्सा रहते हैं। मिलिंद अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। मिलिंद सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय आए थे जब उन्होंने खुद से करीब 26 साल छोटी लड़की के साथ शादी की थी। इस दौरान मिलिंद को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी भी इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई।

मिलिंद सोमन ने बताया कम उम्र की लाइफ पार्टनर होने से नहीं पड़ता कोई फर्क, बोले- 'आपका रिश्ता मायने रखता है'


 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ट्विटर पर एक अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट्स देखकर लग रहा है कि वह इशारों ही इशारों में किसी पर निशाना साध रहे हैं। ये भ्रम है या सच्चाई, इसे तो बिग बी जाने, लेकिन उनका एक नया ट्वीट एक काफी कुछ कह रहा है।

यूजर के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने किया इशारा, बोले- जुबान पर ताला लगाने को कहा जाता है


 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को वामपंथी विचारधारा का माना जाता है। उनके ट्वीट्स ये बताने को काफी हैं कि वे किन राजनीतिक पार्टियों का समर्थन करती हैं। ट्विटर पर ट्रोल होना स्वरा के लिए आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि स्वरा किसी दक्षिणपंथी विचाराधारा वाले शख्स का क्रश हो सकती हैं?

यूजर ने पूछा- क्या दक्षिणपंथी सोच वाले भी आपको दिल दे सकते हैं, स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी को रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही यह विवादों में घिर गई। इस वेब सीरीज के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक समूह बन गया है जो इसे पसंद नहीं कर रहा है। इस वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें अभिनेता जीशान अय्युब एक हास्य नाटक के दौरान सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसे लोग खासा पसंद नहीं कर रहे हैं।

'तांडव' वेब सीरीज पर छिड़ा विवाद, भगवान 'शिव' के अपमान का लगा आरोप


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें