बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं। वैसे तो इन दिनों सपा नेता फहद अहमद संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होना है। दरअसल, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।