फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: राहुल गांधी से की स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड की तुलना, बोलीं- यहां भी पप्पूफिकेशन है

Tue, 23 Aug 2022 06:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
यह साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास अच्छा साबित नहीं हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की इक्का दुक्का फिल्में ही कमाल दिखा पाई हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर ही अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं और इस बार उनसे जब फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बॉलीवुड की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ही कर दी। उन्होंने कहा कि ये सब देखकर उन्हें राहुल गांधी की याद आती है।
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, स्वरा भास्कर जल्द ही 'जहां चार यार' फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर से बॉलीवुड फिल्मों के बैक टू बैक फ्लॉप होने का वजह पूछी गई। इस पर स्वरा ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को इसका जिम्मेदार बताया। इसके साथ स्वरा ने कहा कि थिएटर्स में शो नहीं हो रहे हैं, तो इसके लिए बॉलीवुड जिम्मेदार नहीं है। ओटीटी ने लोगों के वॉचिंग एक्सपीरियंस को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट बॉलीवुड पर स्वरा भास्कर ने कहा कि बॉलीवुड के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से शुरू हुआ था। स्वरा ने कहा कि हो सकता है ये थोड़ा अजीब लगे, लेकिन मुझे इस सबसे राहुल गांधी की याद आती है। हर कोई उन्हें पप्पू कहकर बुलाता है। मैं उनसे मिली हूं और वह संपूर्ण रूप से  बुद्धिमान व मुखर आदमी हैं। असल में बॉलीवुड के साथ भी पप्पूफिकेशन ही हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
बता दें कि स्वरा भास्कर आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। वहीं, अब उनकी फिल्म 'जहां चार यार' आने वाली है। इस फिल्म में शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह चार शादीशुदा महिलाओं की मजेदार कहानी है, जो विनोद बच्चन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें