स्वरा ने इस बार भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला। इसके साथ ही स्वरा ने जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र भी ट्वीट में किया। मेजर लीतुल गोगोई किस्सा इसी साल अप्रैल महीने का है। दरअसल, श्रीनगर में लोकसभा के उपचुनाव के दौरान सेना पर लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। पोलिंग पार्टी को पत्थरबाजों से बचाने के लिए गोगोई ने आर्मी की जीप में पत्थरबाज को बांधकर गांव में घुमाया था।