फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा में पहुंचीं स्वरा भास्कर ने इस वजह से सबके सामने उतारे हील्स, नंगे पैर फोटोग्राफर्स को दिए पोज

Fri, 20 Sep 2019 08:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
रेड कार्पेट पर हर सितारे का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। सितारे अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचते और और बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं। इन सबके बीच रेड कार्पेट चलते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
मुंबई में आयोजित आईफा अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों ने खूब धूम मचाई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर यहां व्हाइट गाउन और ब्लैक हील्स पहनकर पहुंची थीं। स्वरा कैमरे के सामने पोज दे रही थीं तभी हील्स की वजह से वो गिरते गिरते बचीं। स्वरा ने खुद को संभाला और सबकुछ छोड़कर कैमरे के सामने ही हील्स उतारने लगीं। जिसके बाद उन्होंने नंगे पैर ही फोटोग्राफर्स के सामने स्माइल करते हुए पोज दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
बिना हील्स के स्वरा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद भी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'बिल्कुल ये हुआ था! हील्स के साथ मेरी लंबी चली आ रही दुश्मनी जारी है। अब कार्पेट पर... श्रीजा राजगोपाल प्लीज मुझे मत मारना। हील्स की परवाह किसे है?'

4 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
स्वरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्वरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ट्विटर पर वो अक्सर हर मुद्दे पर राय रखती नजर आती हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IIFA Awards 2019 - फोटो : PTI
स्वरा के साथ इस अवॉर्ड शो में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे। सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से शाम को रंगीन बना दिया।

गणपति के दर्शन करने पहुंचीं थी स्वरा भास्कर, तभी मंदिर के बाहर हुई ये घटना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें