जहां चार यार की अभिनेत्रियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुझे ट्विटर वॉरियर बना दिया गया
स्वरा भास्कर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं, इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। स्वरा कहती हैं, 'अब तक फिल्मों में मैंने दबंग टाइप की महिला के किरदार निभाए हैं। जहां 'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' दबंग टाइप के किरदार थे तो 'निल बट्टे सन्नाटा' में शांत महिला का किरदार होने के बावजूद वह दृढ़ निश्चय वाली महिला ही थी। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने अपनी मां को ध्यान में रखा था। 'रांझणा' में एकदम से फायरिंग किरदार था। ट्विटर पर मेरी जो इमेज बनी हुई है, उससे मुझे ट्विटर वॉरियर कहा जाता है। ये जो इमेज बनी हुई है उसे तोड़ना बहुत जरूरी है इसीलिए मैंने फिल्म 'जहां चार यार' में शिवांगी का किरदार चुना।’