आलिया भट्ट ने 'राजी' के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने और रणबीर कपूर के साथ प्रेम की चर्चाओं से मिली लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों के बाद विज्ञापन फिल्मों के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Alia bhatt
आलिया ने तय किया है कि वह फिलहाल फिल्मों के लिए फीस नहीं बढ़ाएंगी क्योंकि यहां उनकी प्राथमिकता अच्छी भूमिकाएं हैं। 25 वर्षिया आलिया के करीबियों के अनुसार वह अभी बैंक बैलेंस बढ़ाने से ज्यादा दर्शकों का विश्वास जीतना चाहती हैं। इसलिए लगातार अच्छी स्क्रिप्ट ढूंढ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट
आलिया ने विज्ञापनों के लिए अपनी फीस जरूर बढ़ाई है क्योंकि कंपनियां उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहती हैं, ऐसे में इसका कुछ फायदा वह भी उठाना चाहती हैं।
4 of 5
Alia Bhatt
बता दें कि इससे पहले यह खबर आ रही थी कि आलिया ने फिल्म 'राजी' के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। पहले जहां वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ चार्ज करती थीं वहीं अब वह 9 करोड़ रुपए बतौर फीस लेंगी। हालांकि उन्होंने इन सभी बातों का खंड़न कर दिया है।
आलिया से पहले दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और करीना कपूर खान ने भी अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में रही हैं। कंगना और दीपिका ने कई बार ऐक्ट्रेस की कम फीस को लेकर आवाज भी उठाई है। 'पद्मावत' के दौरान दीपिका अपनी फीस को लेकर खूब खबरों में थीं।