फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के विरोध में ओपन लेटर लिखने वाली स्वरा भास्कर का यू टर्न, कह डाली बड़ी बात

Sun, 18 Feb 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं स्वरा भास्कर फिल्म 'पद्मावत' को लेकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था। जिसकी वजह से वह चर्चा में भी रहीं। इस लेटर को लेकर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है कि स्वरा जहां जाती हैं, वहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया। यही नहीं उनके ओपन लेटर पर पूरा बॉलीवुड ही दो धड़ो में बंटा नजर आया। किसी ने उनका समर्थन किया तो किसी ने विरोध किया।
विज्ञापन

2 of 5
Swara Bhaskar
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जो ओपन लेटर लिखा उसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर ट्रोल भी किया। अब ऐसा लग रहा है स्वरा को अपने उस लेटर पर पछतावा हो रहा है। उनके हाल ही में दिए एक इंटरव्यू को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhaskar
दरअसल, अंग्रजी अखबार मिड डे को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने अपने ओपन लेटर को 'मूर्खता' कहा है। उनका कहना था कि मेरे लेटर लिखने के बाद इंडस्ट्री का जो रिएक्शन था मुझे उस पर बहुत हंसी आई। उनका मानना है कि इंडस्ट्री उनकी तरफ से दिए गए क्रेडिट से कहीं ज्यादा क्रेडिट की हकदार है।

4 of 5
Swara Bhaskar
स्वरा ने आगे कहा कि, हम कितने ही बदलाव होने की बात कहें लेकिन खुलकर बात करना इतना आसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरा बोलना इतना महत्वपूर्म होगा। मेरी बात पर बवाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar anand l rai shah rukh khan
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में जौहर का सीन भव्य तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में रानी पद्मावती खिलजी से खुद को बचाने के लिए 16 हजार रानियों के साथ जौहर करती दिखाई गई हैं। यह प्रथा कुछ-कुछ सती जैसी ही थी। जिसे देखकर स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली के नाम एक ओपन लेटर लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें