फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहें आमिर हों या सलमान, कैसे आसानी से कर लेते हैं खतरनाक एक्शन सीन, ये है राज

Sun, 18 Feb 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
a
बॉलीवुड के जिन बड़े स्टार्स को हम फिल्मों में आसानी से स्टंट, एक्शन और बोल्ड सीन फिल्माते देखते हैं तो हमें लगता है कि आखिर कैसे यह स्टार्स अपने जान को जोखिम में डालकर ऐसे सीन्स बड़ी ही आसानी से कर लेते हैं। दरअसल, फिल्मों में ड्रामा तो हर एक्टर कर लेता है लेकिन जब एक्शन की बारी आती है तो वह कई बार अपने बॉडी डबल्स की सहायता लेते हैं। बॉडी डबल वो शख्स होता है जो हीरो और हीरोइन की कॉपी होते हैं इनकी मदद तब ली जाती है जब कोई स्टंट या बोल्ड सीन फिल्माने होते हैं। हालांकि यह सीन्स इतनी खूबसूरती से फिल्माया जाता है कि दर्शक आसानी से नहीं पकड़ सकते कि कहां बॉडी डबल्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार के नाम से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार सबसे फिट एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। 50 साल की उम्र में भी अक्षय अपनी फिल्मों के ज्यादातर एक्शन सीन्स वैसे तो खुद ही फिल्माते हैं लेकिन कई बार उन्हें भी बॉडी डबल की जरूरत पड़ती है। फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में कुछ स्टंट्स करने के लिए अक्षय ने बॉडी डबल का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए खुद ही शूट करते हैं लेकिन 'धूम 3' में जब आपने उन्हें बाइक दौड़ाते हुए देखा तो असल में आमिर खुद नहीं थे। फिल्म के सीन में मुख्य तौर पर उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था ना कि आमिर का।

4 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख खान वैसे तो फिल्मों में स्टंट कम ही करते हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'फैन' में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया। यही नहीं फिल्म में जितने भी स्टंट सीन थे वह खुद शाहरुख ने खुद नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ने किए। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
सलमान खान तो अक्सर अपनी फिल्मों में स्टंट करते हैं लेकिन ऊंची इमारतों से छलांग नहीं लगाते हैं बल्कि यह काम उनके बॉडी डबल करते हैं। फिल्म 'सुल्तान' में सलमान ने एक भी पतंग खुद नहीं लूटी बल्कि उनके बॉडी डबल ने लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राह्म
जॉन अब्राहम बेहद फिट माने जाते हैं। फिल्म 'फोर्स' में तो उन्होंने खुद ही बाइक उठा ली थी लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि स्टंट के वक्त वह भी बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। साउथ अफ्रीका के स्टंट परफॉर्मर डेरेन मैकलीन ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स 2' के लिए कई खतरनाक स्टंट्स किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें