फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली को ओपन लेटर लिखने वाली स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, अपने भाई को जान से मारना चाहती थी

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने के बाद से चर्चा में आ गई हैं। फिल्म 'पद्मावत' देखने के बाद स्वरा ने भंसाली के नाम एक ओपन लेटर लिख दिया था। इस लेटर की वजह से स्वरा भास्कर को लोगों ने काफी बातें सुनाई थीं। वहीं हाल ही में एक शो के दौरान स्वरा ने खुलासा किया है कि वह अपने भाई को मारने का भी प्लान बना चुकी थीं। स्वरा ने कहा कि वह अपने भाई से बहुत परेशान थीं। वह उसे जान से मारना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने पूरा प्लान भी बना लिया था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा हाल ही में कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात में पहुंची थीं। इस शो में उनके साथ मशहूर निर्माता-निर्देशक साजिद खान भी मौजूद थे। शो में ही जब होस्ट बलराज ने स्वरा से पूछा कि वह अपने भाई को क्यों मारना चाहती थीं, इस पर स्वरा हंसने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा ने कहा- 'मैं तब सिर्फ 9 साल की थी और मेरा भाई 7 साल का था। वह बहुत ही ज्यादा इरिटेटिंग था। वह मुझसे बहुत मोटा हो गया था। मेरा भाई मुझे बहुत मारा करता था। वह बहुत ज्यादा शैतान था।' इस पर साजिद ने कहा कि स्वरा सिर्फ 7 साल के बच्चे को मार डालना चाहती थी।
विज्ञापन

4 of 4
स्वरा ने आगे बताया कि एक दिन उनके मम्मी-पापा घर पर नहीं थे और भाई ने स्वरा को बहुत मारा था। जब वह लोग सोने जा रहे थे, तब मम्मी-पापा वापिस आए। स्वरा को लगा कि अब तो इंसाफ नहीं होगा। ऐसे में स्वरा ने सोचा कि वह रात को भाई को चाकू से मार डालेंगी। स्वरा ने कहा- 'मैंने रात को 2.30 बजे का अलार्म सेट किया। मैंने सोचा कि रात को अलार्म बजने के बाद उठूंगी और किचन से चाकू लेकर इसका खून कर डालूंगी लेकिन मैं नहीं उठी या शायद अलार्म ही नहीं बजा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें