फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ पर बोलीं स्वरा भास्कर, 'पागलपन और अवसाद'

Tue, 11 Feb 2020 12:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : amar ujala
दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला काफी चर्चा में हैं। राजनेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई इस घटना की आलोचना कर रहा है। छेड़छाड़ के इस मामले के बाद कॉलेज की छात्राओं नेे प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को एक्शन लेना पड़ा है। गार्गी कॉलेज में हुई इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस पूरी घटना की आलोचना भी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। गार्गी में छात्राओं के साथ हुई इस घटना पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,  'दिल्ली में ये सब क्या हो रहा है. गार्गी कॉलेज में पागलपन और अवसाद।' स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गार्गी कॉलेज - फोटो : social media
गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के वार्षिंक समारोह में 6 फरवरी को छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दिनभर प्रदर्शन के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को केस दर्ज करवा दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजलि खंडेलवाल की निगरानी मेें विस्तृत जांच होगी। उधर,  दिल्ली महिला आयोग की टीम भी प्रदर्शन के दौरान कॉलेज पहुंची। छात्राओं से बातचीत के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने दिल्ली पुलिस व कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया है।

4 of 5
Gargi College - फोटो : social media
दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में अनधिकृत प्रवेश, छेड़छाड़ व अन्य  धाराओं में एफआईआर दर्ज कर महिला अपराध शाखा की इंस्पेक्टर प्रतिभा शर्मा को जांच सौंप दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और छात्राओं से बातचीत की जा रही है। कॉलेज की सुरक्षा में लगे स्टाफ को भी नोटिस जारी कर सभी से पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा जांच के कोई भी कॉलेज परिसर में नहीं गया। लिहाजा सुरक्षाकर्मियों का बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों से बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। छेड़छाड़ करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों। मामला बढ़ने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित दहिया व संयुक्त सचिव शिवांगी खरवाल भी छात्राओं से मिलने पहुंची।

पढ़ें: मिसेज अंबानी बनने से पहले टीना को इन 10 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, एक से बढ़कर एक रहे ये किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें