फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज अंबानी बनने से पहले टीना को इन 10 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, एक से बढ़कर एक रहे ये किरदार

Mon, 10 Feb 2020 11:55 PM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
tina ambani - फोटो : social media
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता देव आनंद की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री टीना मुनीम की जिंदगी टीना अंबानी बनने तक काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल अंबानी से शादी करने से पहले टीना ने हिंदी की दसियों फिल्मों में काम किया, और एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। सिनेमा की बाकी अभिनेत्रियों की तरह टीना के भी फिल्म अभिनेता संजय दत्त और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ लव अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय तक चले। उनके जन्मदिन (11 फरवरी) के अवसर पर हम आपको उनके सर्वश्रेष्ठ किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Des prades - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : गौरी
फिल्म : देस परदेस (1978)

हिंदी सिनेमा पर लगभग छह दशकों तक राज करने वाले आकर्षक अभिनेता देव आनंद के साथ इस फिल्म से टीना मुनीम ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। देव आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टीना मुनीम ने ऐसी लड़की गौरी का किरदार निभाया है, जो बाहर की दुनिया से एकदम अनजान है, शर्मीली है, और घुलने मिलने में बहुत वक्त लगाती है। उनकी इसी फिल्म से ही टीना को खूब पसंद किया जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 10
karz - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : टीना
फिल्म : कर्ज (1980)

टीना मुनीम ने इस फिल्म में टीना के रूप में फिल्म के मुख्य किरदार मोंटी यानी कि ऋषि कपूर की प्रेमिका का किरदार निभाया है। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टीना एक शर्मीली और इज्जतदार घराने की लड़की है, जो एक म्यूजिक कंसर्ट में मोंटी को मिलती है, और वहां पहली नजर में ही मोंटी को टीना से प्यार हो जाता है। टीना एक वफादार लड़की है, जो अपने प्यार को सलामत रखने के लिए कोई भी हद पार कर सकती है।

4 of 10
Aap ke deewane - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : समीरा
फिल्म : आप के दीवाने (1980)

निर्माता विमल कुमार के बैनर फिल्म क्राफ्ट्स के अंतर्गत बनी इस फिल्म में टीना मुनीम एक हंसमुख लड़की के किरदार में नजर आईं। समीरा के रूप में टीना ने इस फिल्म में एक ऐसी स्थिति का सामना किया जिसमें दो सगे भाई (ऋषि कपूर और राकेश रोशन) उनके प्यार में दीवाने जाते हैं, और दोनों ही समीरा को पाना चाहते हैं। इस लव ट्रायंगल फिल्म में पर्दे के बाहर बैठे हुए दर्शकों के मन को भी टीना ने अपने अभिनय से खूब ललचाया।
विज्ञापन

5 of 10
Rocky - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : रेणुका सेठ
फिल्म : रॉकी (1981)

यह फिल्म उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्मों में से एक रही, क्योंकि इस फिल्म से संजय दत्त ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन, इस फिल्म में टीना मुनीम का भी बहुत ही निर्णायक किरदार था। जब रेणुका सेठ के रूप में टीना रॉकी (संजय दत्त) के जीवन में आती है, तो रॉकी का रहन सहन पूरी तरह से बदल जाता है। इसी फिल्म से संजय दत्त और टीना मुनीम के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थीं, जो काफी लंबे समय तक चलीं।
विज्ञापन

6 of 10
Rajput - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : जया
फिल्म : राजपूत (1982)

राजपूतों के सम्मान की इस लड़ाई में जया के रूप में टीना एक बाहर से पढ़ कर आई हुई लड़की है, जो यहां के नियम और कानून, और यहां के लोगों की प्रवृत्ति से बिल्कुल अनजान है। जब उसे अपने पिता की असलियत का पता चलता है, तो वह उसके पिता के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके भानु यानी कि विनोद खन्ना से प्यार करने लगती है, और उसका साथ देती है।
विज्ञापन

7 of 10
Deedar E yaar - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : फिरदौस चंगेजी
फिल्म : दीदार ए यार (1982)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों की नगरी कहा जाता है। तहजीब इसका आभूषण है। इसी तहजीब और नवाबों के बीच में पली-बढ़ी फिरदौस चंगेजी के रूप में टीना मुनीम एक ऐसी लड़की का किरदार निभाती है, जो अपने घर की इज्जत और आबरू को बचाने की खातिर कुछ भी करने के लिए तैयार है। वह एक ऐसे लड़के जावेद, जिसका किरदार ऋषि कपूर ने निभाया है, से प्यार करने लगती है, जो उसे जी जान से चाहता है। कहानी में उतार-चढ़ाव तो बहुत हैं, लेकिन सबकी निगाहें हैं सिर्फ फिरदौस पर टिकी रहती हैं।

8 of 10
souten - फोटो : social media
किरदार : रुक्मिणी मोहित
फिल्म : सौतन (1983)

रुक्मिणी के किरदार में टीना का किरदार इस फिल्म में एक करोड़पति की बेटी का है। वह श्याम मोहित से प्यार करने लगती है, जिसका किरदार राजेश खन्ना ने निभाया है, और शादी कर लेती है। सावन कुमार तक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रुक्मिणी अपनी जिंदगी को खुल कर जीना चाहती है, और बहुत जल्दी मां बनकर गृहस्थी बसाना नहीं चाहती। लेकिन यह बात श्याम को नागवार गुजरती है, और दोनों के रिश्तों में खटास पैदा हो जाती है। इस फिल्म में टीना के अभिनय को बहुत सराहा गया था।

9 of 10
Sharara - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : रश्मि
फिल्म : शरारा (1984)

वैसे तो इस एक्शन ड्रामा फिल्म को राजकुमार और शत्रुघ्न सिन्हा के बेहतरीन संवादों और हेमा मालिनी के डबल रोल के लिए याद किया जाता है। लेकिन इस फिल्म में टीना मुनीम के रश्मि के किरदार को भी भुलाया नहीं जा सकता। उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती के किए गए एक गीत पर डांस को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस फिल्म की रश्मि बड़े-बड़े अभिनेताओं के नामों के नीचे दब जरूर गई थी, लेकिन उसने अपने किरदार को बखूबी निभाया।

10 of 10
Aakhir kyon - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : इंदु शर्मा
फिल्म : आखिर क्यों? (1985)

जे ओम प्रकाश के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इंदु शर्मा बहुत ही साधारण लड़की है। वह एक अनाथ लड़की निशा (स्मिता पाटिल) के साथ पली-बढ़ी है, और एक युवा और खूबसूरत  लड़के कबीर (राकेश रोशन) से प्यार करने लगती है। इंदु बहुत सहनशीलता वाली लड़की नहीं है, लेकिन कबीर जब उसके प्यार को नकार कर निशा से रिश्ता जोड़ लेता है, तो इंदु इस पर कुछ बुरा बर्ताव नहीं करती। इंदु के अंदर त्याग की भावना नहीं है, लेकिन सही समय का इंतजार करने का धैर्य जरूर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next