फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: एक दूजे के हुए स्वरा-फहाद, साउथ इंडियन लुक में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

Tue, 14 Mar 2023 10:17 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी रचा ली है। इस स्टार कपल की शादी के प्री-वेडिंग और वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने धूमधाम से करीबी रिश्तेदारों और परिजनों के बीच ही शादी की है। जिसकी तस्वीरें अदाकारा स्वरा भास्कर लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडियन दुल्हन बनीं स्वरा भास्कर
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन फोटोज को शेयर किया है, जिसमे वह मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ उन्होंने मेहरून ज्वेलरी कैरी की हुई है। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ी, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए नजर आ रही है। 

विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
फहाद अहमद संग बेहद खुश नजर आई स्वरा
इस फोटो में स्वरा भास्कर पति फहद अहमद संग नजर आ रही है। दोनों के चेहरे पर लंबी मुस्कान दिखाई दे रही है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच दिल्ली में अपनी नानी के हार्म हाउस पर शादी की है। 

यह भी पढ़ें: कश्मीर पहुंची फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम, इस हीरोइन की हो रही भोजपुरी में लॉन्चिंग
 

4 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

इस दिन होगा रिसेप्शन
बता दें, शादी के इस खास दिन पर कर्नाटक संगीत फंक्शन का भी आयोजन हुआ। वहीं 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे और 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन होगा।

यह भी पढ़ें:  सतीश कौशिक के भतीजे ने बताई परिवार की हालत, बोले-ठहर गई है उनकी पत्नी और बेटी की लाइफ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

ऐसे चढ़ा दोनों का प्यार परवान पर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वर-फजद साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान मिले थे। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे । तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।वहीं मार्च 2020 में फहद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में आने के लिए इनवाइट भी किया था, लेकिन शूटिंग में बिजी होने के कारण वो नहीं जा पाईं थीं। 

यह भी पढ़ें: अनजानी शादी में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया' पर झूमे स्कूली बच्चे, डांस करते वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें