फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के बाद डांस वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, कोई बोला बेहूदा तो किसी ने जंगली करार दिया

Fri, 02 Apr 2021 04:27 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटतीं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट के जरिए फैंस का खूब ध्यान खींचती हैं। बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर होली के बाद से पार्टी मूड में नजर आ रही हैं। स्वरा ने अपना एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर एक्ट्रेस चर्चा में चल रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और अकेले आफ्टर पार्टी कर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘अकेली आफ्टर पार्टी। कोई खास वजह न होने पर भी एक अच्छी वजह है।‘ स्वरा के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, जिसमें वह बादशाह के गाने 'तारीफां' पर जमकर डांस कर रही हैं और खूब मजा ले रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री के फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं तो कुछ ने उनकी जमकर खिंचाई भी की। एक महिला यूजर ने लिखा ‘ये हम हैं, और ये हमारी साड़ी है, और यहां हमारी आफ्टर पार्टी हो रही है।‘ वहीं, कुछ लोग उनका ये अंदाज देखने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है ‘ये मोदी को हराने निकली है।’ वहीं, कई यूजर्स ने उनके डांस को भद्दा बताया है तो किसी ने उन्हें जंगली करार दे दिया।

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं और कई बार इसकी वजह से जमकर ट्रोल भी हुआ करती हैं। पिछले दिनों स्वरा ने ट्वीट करके पीएम मोदी के 'वसुधैव कुटुम्बकम' को मात्र एक फॉरन ट्रिप का जुमला बता दिया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। वह तनु वेड्स मनु, रांझणा, चिल्लर पार्टी, निल बट्टे सन्नाटा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। जल्द ही फिल्म 'जहां चार यार' में काम करती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें