फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और जेठालाल ने लगवाया कोविड-19 का टीका, अनुभव साझा कर बोले 'आप सब भी जल्द लगवा लें'

Fri, 02 Apr 2021 04:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। वहीं बॉलीवुड और टीवी सितारे भी एकाएक वैक्सीन लगवा रहे हैं और अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। दोनों ही सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर साझा की है। मलाइका ने मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में महामारी के खिलाफ पहली खुराक ली है। तस्वीर के साथ साथ मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मैं कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुकी हैं, आप भी लगवाने में देरी न करें। साथ ही उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

3 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : instagram
वहीं दिलीप जोशी ने अपनी तस्वीर साझा कर लिखा, असली मजा सब के साथ आता है। मेरी पत्नी और मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। यदि आप भी कोरोना का टीका लगवाने के लिए क्वालिफाई हैं, तो जरूर लगवा लें। होली स्पिरिट अस्पताल का खास तौर पर धन्यवाद जिन्होंने मेरा वैक्सीनेशन का अनुभव अच्छा कर दिया।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
वहीं हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोविड वैक्सीन लगवा ली है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। बिग बी ने लिखा, ‘‘ टीका लगवा लिया.... सब ठीक है.... परिवार और कर्मचारियों की कल कोविड-19 संबंधी जांच कराई थी....आज उसकी रिपोर्ट आई... संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है....इसलिए आज टीका लगवा लिया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने टीका लगवा लिया है...वह शूटिंग पर है और लौटने पर जल्द ही टीका लगवा लेगा। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी, जॉनी लीवर - फोटो : Twitter
इससे पहले सलमान खान, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जीतेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, रोहित शेट्टी, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे कई फिल्मी सितारे कोविड-19 रोधी टीके लगावा चुके हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें