फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter Talks: स्वरा भास्कर की बधाई पर बोले सांसद राघव चड्ढा, 'अब मुझे डांस फ्लोर पर...'

Fri, 25 Mar 2022 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, राघव चड्ढा - फोटो : social media
अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अब स्वरा  अपने एक ट्वीट की वजह से फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। हम सभी जानते हैं कि स्वरा भास्कर आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करती हैं और यहां के सासंद और विधायक स्वरा के दोस्त भी हैं। इन्ही में से एक हैं राघव चड्ढा। हाल ही में जब स्वरा ने राघव चड्ढा को उनके सांसद बनने पर बधाई दी तो राघव ने स्वरा को बेहद मजेदार जवाब दिया है, जो वायरल हो रहा है।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
swara bhaskar - फोटो : insta/reallyswara Verified
स्वरा का बधाई देने का अनोखा अंदाज 
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा को उनके राज्यसभा नामांकन के लिए ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में बधाई दी। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में राघव से पूछा कि, "क्या राघव चड्ढा आपको अब राघव चड्ढा जी कहकर बुलाना होगा?...क्या हम अभी भी आपको दिवाली पार्टियों में डांस फ्लोर पर डांस करने के लिए मजबूर कर सकते हैं? आपको बहुत बधाई चड्ढा जी।"  
 

 
विज्ञापन

3 of 4
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
राघव चड्ढा ने दिया मस्ती भरा जवाब 
स्वरा भास्कर की बधाई के जवाब में, राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, "जी  लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन अब मुझे डांस फ्लोर पर डांस करने के लिए मजबूर करना संसद के अपमान की तरह देखा जा सकता है।" इस पर स्वरा भास्कर ने इमोजिस के साथ कमेंट किया।
 
विज्ञापन

4 of 4
स्वरा भास्कर और राघव चड्डा चुनाव प्रचार के दौरान - फोटो : social media
स्वरा और राघव की दोस्ती पुरानी
स्वरा भास्कर और राघव चड्ढा एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं, दोनों कई बार साथ देखे जा चुके हैं। स्वरा को हमेशा सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा का समर्थन करते हुए देखा गया है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में अभिनेत्री राघव चड्ढा के लिए प्रचार भी करती नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें