फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar Birthday: पिता पूर्व सैन्य अफसर तो मां जेएनयू में हैं प्रोफेसर, कुछ ऐसा है स्वरा भास्कर का परिवार

Sat, 09 Apr 2022 10:22 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ- साथ अपने विवादों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर का परिवार - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ- साथ अपने विवादों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपना राय खुलकर रखने वाली अभिनेत्री को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके परिवार के बारे में- 

 
विज्ञापन

2 of 4
सी उदय भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

सी उदय भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस के पिता भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। इसके अलावा वह भारत के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक हैं और सुरक्षा और सामरिक मामलों के मुखर आलोचक भी हैं। अभिनेत्री अपने पिता के बेहद करीब है। वहीं, उनके पिता भी अपनी बेटी का लगातार सर्मथन करते हैं।  

विज्ञापन

3 of 4
ईरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

ईरा भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां ईरा भास्कर दिल्ली की मशहूर यूनिवर्सिटी जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर हैं। अभिनेत्री अपनी मां के भी बेदह करीब हैं। बीते साल अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार से दूर अपना जन्मदिन मनाते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि वह बहुत खुशनसीब हैं कि उन्हें इतना सपोर्ट करने वाले माता- पिता मिले हैं।  

विज्ञापन

4 of 4
ईशान भास्कर - फोटो : social media

ईशान भास्कर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर एक फिल्म डायरेक्टर हैं। बीते साल ही उन्होंने पुरूष बनकर दो महिलाओं से शादी करने वाली चर्चित महिला कृष्णा सेन पर फिल्म बनाने का एलान किया था। इस फिल्म के लिए ईशान भास्कर ने कृष्णा सेन के साथ उनके जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने का करार किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें