इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दिख रहा है कि बैकग्राउंड में दिलीप कुमार का गाना 'उड़े जब जब जुल्फें' बज रहा है और लोग कार्ड्स खेलते नजर आ रहे हैं। सुतापा इस गाने पर पूछती हैं कि, 'इरफान कितना मीठा गाना है ना ये... तो वो मुस्करा के हामी भर देते हैं'। उनके इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कहा, 'वो मुस्कान जब वो मानते हैं कि ये गाना अच्छा है'। वहीं इरफान किताब पढ़ते हुए और कुछ खाते नजर आ रहे हैं। इरफान की पत्नी सुतापा ने लिखा, 'ये वीडियो तीन साल पहले का है जब इरफान की टीम लंदन में शूटिंग कर रही थी। वो इस दिन बिल्कुल ठीक नहीं थे, लेकिन कोई उन्हें देखकर कोई ऐसा कह ही नहीं सकता है कि वो ठीक नहीं थे। कार्ड खेलना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन वो किताब पढ़ते रहे। वो हमें कार्ड खेलते हुए देख रहे थे और इस खूबसूरत गाने को सुन रहे थे। मुझे आपकी बहुत याद आती है इरफान'।