सुजैन खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। मगर, वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भी वह खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर उन्हें बॉलीवुड पार्टियों में भी शिरकत करते देखा जाता है और अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर वह खूब तारीफें बटोरती हैं। बता दें कि सुजैन भले ही अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...