फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में रखा था कदम, 46 साल की उम्र में ही बन गई थीं नानी

Wed, 26 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज यानी 26 अक्तूबर को रवीना अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
Urfi Javed: उर्फी जावेद को म्यूजिक वीडियो में बोल्ड कपड़े पहनना पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज
विज्ञापन

2 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना का बचपन मुंबई में गुजरा है। उनके पिता का नाम रवि टंडन और मां का नाम वीना है। दोनों के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना रखा गया। उनके घर का नाम मुनमुन है। एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती शिक्षा जमुनाबाई पब्लिक स्कूल से हासिल की।  इसके बाद उन्होंने  स्नातक करने के लिए मीठीबाई कॉलेज में दाखिला ले लिया। उन्होंने कॉलेज के दिनों से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनकी सुंदरता की वजह से उन्हें पढ़ाई के दौरान ही बहुत से ऑफर मिलने लगे थे जिसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। 
Thank God Review: रंग नहीं जमा पाया अजय देवगन का कॉमेडी से इश्क, सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ से दो कदम पीछे
विज्ञापन

3 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना ने साल 1991 में महज 17 साल की उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया है। उनकी पहली फिल्म सलमान खान के साथ थी। इस फिल्म का नाम 'पत्थर के फूल' था। फिल्म में रवीना की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ हुई। उन्हें न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'अंदाज अपना अपना' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। फिल्म मोहरा का आइकॉनिक गाना 'टिप टिप बरसा पानी' तो आज भी लोग यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं। इस गाने में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस से पानी में आग लगा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना ने कई बड़ी बॉलीवुड को अब तक रिजेक्ट किया है। कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी और दिल तो पागल है में करिश्मा का रोल पहले उन्हें ही ऑफर हुआ था लेकिन एक्ट्रेस ने यह फिल्म नहीं की।
Ram Setu Vs Thank God Day 1: दिवाली पर भी अक्षय नहीं छू पाए 20 करोड़ का जादुई आंकड़ा, 'थैंक गॉड' ने बचाई इज्जत
विज्ञापन

4 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो 90 के दशक में उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अक्षय कुमार के साथ उन्होंने मंदिर में सगाई तक कर ली थी लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। रवीना ने शादी से पहले दो बच्चों छाया और पूजा को गोद लिया था। तब एक्ट्रेस की उम्र महज 21 साल थी। अब उनकी दोनों ही बेटियों की शादी हो चुकी हैं और उनके बच्चे भी हैं। इस हिसाब से वह अब नानी बन चुकी हैं। साल 2004 में रवीना ने अनिल थडानी नाम के डिस्ट्रीब्यूटर से शादी की थी। उनके दो बच्चों भी हैं जिनके नाम रणबीर और राशा हैं।
Thank God Box Office Collection Day 1: थैंक गॉड ने किया औसत प्रदर्शन, पहले दिन उम्मीद से भी कम रहा कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें