फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sussanne Arslan Wedding: दूसरी शादी करने जा रहीं ऋतिक रोशन की 'पत्नी'! इस अभिनेता के साथ जोड़ रहीं रिश्ता

Sat, 06 Aug 2022 12:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अभिनेता से तलाक के बाद से ही अर्सलान गोनी संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सुजैन और अर्सलान अक्सर एक-दूसरे के साथ अलग-अलग जगह स्पॉट किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अभिनेता से तलाक के बाद से ही अर्सलान गोनी संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सुजैन और अर्सलान अक्सर एक-दूसरे के साथ अलग-अलग जगह स्पॉट किए जाते रहे हैं। हाल ही में यह कपल छुट्टियां मनाते भी नजर आया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसी बीच अब इस कपल से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान जल्द ही अर्सलान गोनी संग शादी कर सकती हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुजैन खान,अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि, "सुजैन और अर्सलान काफी मैच्योर है और वह जानते हैं कि उन्हें अपनी बाकी की जिंदगी एक साथ बितानी है और इसलिए वह शादी करना चाहते हैं। सुजैन ने भी अपनी दूसरी शादी करने पर अब गंभीरता से विचार किया है। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि अगर यह कपल शादी करता है तो यह बेहद साधारण तरीके से की जाएगी। कोई भी बड़ा समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 4
सबा आजाद-ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुजैन और अर्सलान की शादी से पहले अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर थीं। इस बारे में मीडिया को एक सोर्स ने बताया था कि ऋतिक रोशन अपनी जल्द ही सबा आजाद के साथ शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल इस बारे में तय नहीं किया है कि वह शादी करना चाहते हैं या फिर नहीं। हालांकि, सुजैन को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड संग शादी जरूर करेंगी, लेकिन अभी तक डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन और सुजैन खान

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने साल 2000 में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों का यह कपल मनोरंजन जगत के मशहूर और लोकप्रिय कपल्स में से एक था। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं सका और दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों अपने बच्चों रेहान और रिदान की परवरिश एक-साथ मिलकर कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें