अभिनेता संजय दत्त पर बनी बायोपिक संजू में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को छोड़कर सभी सितारों के रोल का खुलासा हो गया है। करिश्मा के रोल को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन करिश्मा का जो लुक सामने आया है उससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह माधुरी दीक्षित का रोल अदा करेंगी।
विज्ञापन
2 of 4
sanju
करिश्मा ने अपने लुक को खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘खुशनुमा चेहरे एक ही फ्रेम में।’ फोटो में सभी ने गॉगल्स पहने हैं।
विज्ञापन
3 of 4
sanju
रणबीर कपूर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और हूबहू संजय दत्त की तरह दिख रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल संजय दत्त के दोस्त की भूमिका में हैं। तस्वीर को देखकर लगता है कि ये तीनों किसी शादी या पार्टी में हैं। करिश्मा ने लहंगा पहना है तो विक्की ने शेरवानी।
हाल ही में करिश्मा ने रणबीर संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा था कि, ‘रणबीर कपूर के साथ काम करना शानदार रहा। वह पूरी तरह से पेशेवर होने के साथ-साथ नॉटी बच्चे की तरह हैं। वह सेट पर बहुत मजे करते हैं।’