फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह से वापस आए ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, बीच सड़क पर जलती कार से कूद गया था ये फेमस एक्टर

Thu, 21 Jun 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
बॉलीवुड स्टार्स खुद की सुरक्षा को लेकर पब्लिकली बहुत ही सतर्क रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद वे बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की जो जानलेवा हादसे के बाद भी मौत के मुंह से वापस आए ...
विज्ञापन

हेमा मालिनी

2 of 11
Hema Malini
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की। बता दें कि साल 2015 में वह एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। इस हादसे में हेमा को दाहिनी आंख की तरफ बेहद गंभीर चोंटे भी आई थी। ये हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ था। 
विज्ञापन

सोनू सूद

3 of 11
Sonu Sood
साउथ एक्टर और बॉलीवुड में साइड रोल करने वाले एक्टर सोनू सूद भी एक बार सड़क पर भयंकर हादसे का शिकार हुए। इस दौरान वह वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में आग लग गई। ऐसे में सोनू ने तेजी दिखाई और वह कार से कूद गए। 

प्रीति जिंटा

4 of 11
priety zinta
इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी नाम आता है। बता दें कि प्रीति को दो बार जीवनदान मिला। पहली बार जब वह कोलंबों में एक शो में परफोर्म कर रही थीं और अचानक बॉम्ब ब्लॉस्ट हुआ। दूसरी बार थाईलैंड में छुट्टियां मना रही थीं और सुनामी के बीच फंस गई थीं। 
विज्ञापन

सैफ अली खान

5 of 11
सैफ अली खान - फोटो : samaa
बता दें कि सैफ अली खान फिल्म 'क्या कहना' के शूटिंग सेट पर तब घायल हो गए जब उनके सिर पर एक पत्थर आकर लगा। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उन्हें सौ टांके लगे। इस हादसे पर सैफ ने कहा कि ' ये मेरी लाइफ का सबसे बड़ा हादसा है..और इस दौरान मेरे साथ कोई नहीं था..डायरेक्टर भी बीमार होने की वजह से मेरे पास नहीं थे।
विज्ञापन

सेलिना जेटली

6 of 11
सेलिना जेटली
खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी साउथ फिल्म 'श्रीमती' की शूटिंग के दौरान जानलेवा हादसे का शिकार हुई थीं। 
विज्ञापन

नरगिस

7 of 11
Bollywood
बात करेंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मदर इंडिया' की। फिल्म के एक सीन में एक्ट्रेस नरगिस आग के बीच फंस जाती हैं। इसके बाद फिल्म नरगिस के बेटे का रोल करने वाले एक्टर सुनील दत्त अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचा लेते हैं। इस हादसे के बाद दोनों के बीच असल लव स्टोरी शुरू हो गई थी। 

सनी लियोनी

8 of 11
Bollywood
बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी और उनके पति प्लेन क्रेश में मरते-मरते बचे। बता दें कि इस जानलेवा हादसे में पायलेट भी सही-सलामत वापस घर लौटा। 

जायरा वसीम

9 of 11
Bollywood
फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में हुड़दंग मचाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम एक कार एक्सीडेंट में बच निकलीं।  बता दें कि उनकी कार डल झील में जा गिरी थी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जायरा की जान बचाई।  

लारा दत्ता

10 of 11
lara dutta
एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' में भयानक हादसे का शिकार हुईं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऑसियन के करीब तेज हवाओं के चलते वह गिरने से बचीं। वहीं, साथ में शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार ने लारा को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया।  
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर

11 of 11
Bollywood
आखिर में बात करेंगे कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की। दरअसल, वह नवी मुंबई-बेलापुर-पनवेल हाईवे पर जा रहे थे तभी उनकी कार एक कार से टकराई। लेकिन सुनील इस हादसे में बाल-बाल बच गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें