बॉलीवुड में बहुत सी खूबसूरत हसीनाएं ऐसी हैं जिनके सिर पर मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स तक का ताज सज चुका है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन दोनों का ही नाम शामिल है। सुष्मिता जहां ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकी हैं तो वहीं ऐश्वर्या भी विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों हसीनाओं ने एक साथ मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 1994 में हिस्सा लिया था। वो पहला ऐसा मौका था जब ऐश्वर्या और सुष्मिता एक दूसरे के आमने सामने खड़ी थी।