फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई राजीव ने चारू की मांग में सिंदूर भरा तो ऐसा था सुष्मिता सेन का रिएक्शन, सामने आए INSIDE वीडियो

Tue, 18 Jun 2019 03:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं । शादी की सभी रस्में गोवा में हुईं । गोवा जाने से पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी । शादी में करीबी रिश्तेदार और चंद दोस्त ही पहुंचे थे । राजीव ओर चारू की शादी के कुछ इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इन वीडियो में राजीव चारू की मांग भरते और फेरे लेते नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
sushmita sen - फोटो : social media
राजीव की शादी की रस्मों के बीच सुष्मिता सेन काफी उत्साहित दिखीं । एक वीडियो में राजीव, चारू की मांग में सिंदूर लगा रहे हैं । इस दौरान सुष्मिता खूब तालियां बजा रही हैं और अपने भाई को चियर कर रही हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 7
sushmita sen - फोटो : social media
वहीं दूसरे वीडियो में चारू और राजीव एक-दूसरे का हाथ पकड़ फेरे ले रहे हैं । एक और वीडियो में सुष्मिता अपने भाई-भाभी पर फूल बरसाती नजर आ रही हैं । शादी में सुष्मिता गोल्डन कलर का हैवी लहंगा पहने दिखीं । शादी राजस्थानी और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई है । 
 

4 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
एक वीडियो में रस्मों के दौरान चारू के सिर पर बंधा मुकुट गिर जाता है । तब सुष्मिता अपनी भाभी का मुकुट ठीक करती हैं । एक और वीडियो में चारू और राजीव पानीपुरी खाते दिख रहे हैं । 
 
विज्ञापन

5 of 7
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के अलावा उनकी दोनों बेटियां और ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल शादी में मौजूद रहे । सुष्मिता ने रोहमन के साथ संगीत में डांस भी किया। इससे पहले राजीव और चारू की हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। हल्दी सेरेमनी में चारू ने येलो कलर का लहंगा पहना था और व्हाइट-पिंक कलर की ज्वैलरी कैरी की।

 
विज्ञापन

6 of 7
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है। राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी का एक शोरूम रेने नाम से खोला है। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें