फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने की कोहली की 'विराट' तारीफ, बोले- ये नया इंडिया है और ये बंदा नए इंडिया का हीरो है

Tue, 18 Jun 2019 02:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh virat kohli - फोटो : social media
रणवीर सिंह हाल ही में भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पहुंचे थे । यहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर किया । अब रणवीर ने सभी इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर के साथ टि्वटर पर फोटो शेयर की हैं । साथ ही सभी के लिए कुछ ना कुछ कमेंट किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर ने सचिन तेंदुलर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, केएल राहुल, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की । रणवीर ने विराट कोहली के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा । रणवीर लिखते हैं, 'मैं बचपन से ही इंडियन क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन रहा हूं । मुझे अपनी टीम से बहुत प्यार है ।'
   



 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
'विराट कोहली ने इंडियन क्रिकेट को बदल कर रख दिया है । वो बहुत पैशनेट हैं। वो हमेशा ही अच्छा खेलते हैं । देश को रिप्रेजेंट करने वाले वो असली योद्धा हैं । ये नया इंडिया है और ये बंदा नए इंडिया का हीरो है । हमें तुम पर गर्व है कप्तान ।' एक फोटो में रणवीर, विराट को गले लगाए नजर आ रहे हैं । 

 

4 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर ने सौरव गांगुली को कोलकाता का प्रिंस कहा । वहीं सहवाग को एक महान बल्लेबाज बताया और लिखा, 'वीरू पाजी दा जवाब नहीं ।' रणवीर ने शिखर धवन को चैंपियन कहते हुए लिखा, 'सारी दुनिया जिसे गब्बर के नाम से जानती है ।' इसके अलावा रणवीर का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो सुनील गावस्कर के साथ डांस करते नजर आए थे । 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
उन्होंने गावस्कर के साथ 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर डांस किया । रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म '83' के लिए कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं । ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है । फिल्म में दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी का रोल निभाएंगी ।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें