सुष्मिता सेन
- फोटो : Instagram
पोस्ट में क्या लिखा था?
सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘जीवित रहने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है...खुश रहने के लिए रिस्क लेना पड़ता हैं। इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है। आप लोगों में हिम्मत है, मेरा विश्वास कीजिए, हम सब कर सकते हैं!!! कोई आपको अदरवाइस न ले !!! मैं आपसे प्यार करती हूं!!!