फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Controversy 2021: पवन सिंह से त्रिशाकर मधु तक, इस साल विवादों में रहे ये भोजपुरी सितारे, मचाया खूब हंगामा

Sun, 26 Dec 2021 11:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड कलाकारों की तरह आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, अक्षरा सिंह समेत कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा इस इंडस्ट्री के अभिनेता भी कम नहीं है। निरहुआ, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल समेत कई अभिनेता लंबे समय से इस इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। फैंस इन अभिनेताओं की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
 
विवादों में रहे भोजपुरी सितारे
फिल्मों के अलावा कई बार भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी लाइमलाइट में आ जाते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद हाल ही में फैंस ने देखा है। लेकिन इस पूरे साल कई ऐसे सितारे हैं, जो विवादों का शिकार हुए। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं भोजपुरी सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिनकी कॉन्ट्रोवर्सी ने फैंस को हैरान कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
त्रिशाकर मधु
त्रिशाकर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनके गाने हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ समय पहले त्रिशाकर का एक प्राइवेट एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जो त्रिशाकर का बॉयफ्रेंड संग कुछ निजी पलों का था। दावा किया गया कि ये वीडियो एक्ट्रेस ने खुद बनाया था, जिसके बाद त्रिशाकर को खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस खुद सामने आईं और उन्होंने इस मामले पर अपनी सफाई दी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram/priyanka_pandit_
प्रियंका पंडित
त्रिशाकर मधु के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था लेकिन त्रिशाकर के बाद एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का भी एक प्राइवेट वीडियो सामने आया। इस वीडियो को देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि प्रियंका का वो प्राइवेट वीडियो पुराना था।

4 of 6
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस को सालों से खुश करते आ रहे हैं। अभिनेता राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह भाजपा सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा में कोरोना पर एक बयान दिया था। रवि किशन ने कहा था कोरोना वायरस फैलाने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए। इस दौरान रवि किशन को आलोचना का सामना करना पड़ा था।।
विज्ञापन

5 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता का हर गाना फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन एक गाने की वजह से खेसारी पर एफआईआर दर्ज हो गई थी। अभिनेता के खिलाफ एफआईआर गाने 'चाची के बाची सपनववां में आती है' को लेकर हुई थी। खेसारी लाल पर आरोप लगा था कि 'चाची के बाची सपनववां में आती है' गाने के जरिए खेसारी लाल यादव ने औरतों का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
पवन सिंह
पवन सिंह अपनी फिल्मों के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। कुछ समय पहले ही पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद हर किसी ने देखा। दोनों सितारों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। इस दौरान दोनों के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए। इस घटना ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को दो पक्षों में बांट दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें