फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: देश की पहली मिस यूनिवर्स ने बॉलीवुड में यूं बनाई पहचान, पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब बटोरीं सुर्खियां

Thu, 14 Jul 2022 08:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश की पहली मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने से लेकर सिनेमा जगत में सुष्मिता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, हाल ही में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और कमिश्नर ललित मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद एक बार फिर सुष्मिता सुर्खियों में छा गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सुष्मिता का अब तक का सफर...
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुष्मिता सेन ने 18 साल की उम्र में ही मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया था। जब वह देश वापस लौटीं, तो पहली फिल्म के लिए सुष्मिता को निर्देशक महेश भट्ट ने कॉल किया था। इसके बाद वह 1996 में फिल्म दस्तक में पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दी थीं। हालांकि इस फिल्म से उन्हें इतनी पहचान नहीं मिली, लेकिन 1999 में आई डेविड धवन की फिल्म बीवी नंबर 1 ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म में वह सलमान खान, करिश्मा कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आईं। इस फिल्म से उनकी लोकप्रियता बढ़ गई और वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
1999 में ही सुष्मिता 'सिर्फ तुम' फिल्म में नजर आईं, जिसका गाना 'दिलबर दिलबर' काफी फेमस हुआ और देखते ही देखते वह हर किसी के दिल पर राज करने लगीं। इसके बाद उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती चली गई और वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। 2004 में शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना' में सुष्मिता के केमिस्ट्री टीचर वाले किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई थी।

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी ही नहीं सुष्मिता सेन ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा और 2015 में 'निरबाक' में नजर आईं। वहीं, 2020 में सुष्मिता ने ओटीटी पर 'आर्या' से अपना डेब्यू किया, जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं। अब जल्द ही नए सीजन का लोगों को इंतजार है। सुष्मिता 'दूल्हा मिल गया', 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'चिंगारी', 'नो प्रॉब्लम', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन अब बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ट्वीट कर ललित मोदी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, इससे पहले ढाई साल तक सुष्मिता और रोहमन शॉल लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती थीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सुष्मिता ने दोनों के ब्रेकअप की खबर दी थी। वहीं, हाल ही में सुष्मिता ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया था कि उन्हें तीन बार भगवान ने शादी करने से बचा लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें