फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen Net Worth: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के पास है करोड़ों की संपत्ति, महीने में कमाती हैं इतना

Thu, 14 Jul 2022 08:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपनी बेटी के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : ANI
आईपीएल के जनक ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खुद ललित मोदी ने ट्वीट कर इस बात का एलान किया है। बता दें कि ललित मोदी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'अभी हम सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे। बता दें कि जहां आईपीलए के पहले चेयरमैन ललित मोदी बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वहीं, सुष्मिता सेन भी कम नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित किया है। वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन सालाना लगभग 9 करोड़ रुपये और प्रति माह 60 लाख रुपये कमाती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन के पास करीब 74 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह अपनी बेटियों के साथ मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। बता दें कि अभिनेत्री का अपार्टमेंट काफी आलीशान है। इसमें सुख-सुविधा की हर चीज उपलब्ध है। शानदार टाइल्स, सोफे, पीले स्पॉटलाइट और भी काफी कीमती सामान सुष के घर में हैं। सुष्मिता सेन के पास कई शानदार कार भी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुष्मिता सेन के गैरेज में कई तरह की कार खड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी है, जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स6 भी हैस जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 89.90 लाख रुपये की कीमत की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपये कीमत की लेक्सस एलएक्स 470 भी है।
विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स मिस यूनिवर्स की आमदनी का जरिया फिल्में ही हैं। वह एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये लेती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5 करोड़ रुपये भी चार्ज करती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुष्मिता के पास बंगाली माशीज किचन नाम का एक रेस्टोरेंट था, जो अब बंद हो गया है। फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग के अलावा, सुष्मिता सेन तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें