फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन के ब्रेकअप पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टा पर लिखी यह बड़ी बात

Wed, 29 Dec 2021 02:38 PM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो चुका है, इस बात की जानकारी खुद बीते दिनों सुष्मिता ने अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब इस पर उनकी बेटी रेनी सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen Breakup: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन लंबे समय तक रोहमन शॉल के रिलेशनशिप में रही। - फोटो : Social Media
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने ब्रेकअप को लेकर एक बार फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी। उन्होंने मंगलवार (28 दिसंबर) देर रात अपनी एक तस्वीर साझा की और अपने ब्रेकअप को लेकर लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस पोस्ट पर अभिनेत्री की बड़ी बेटी रेनी ने पहली बार टिप्पणी की। इस दौरान रेनी अपनी मां का समर्थन करती नजर आईं।



 
Trending Videos
विज्ञापन

पोस्ट पर बेटी ने लिखी यह बात

2 of 5
Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन अपनी मां और बेटियों के साथ। - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की। यह एक ब्लैक एंड वाइट फोटो था। बता दें कि 46 वर्षीय अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया है। फोटो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'जब हम अपनी आज की स्थिति के बारे में बात करना और इसके आधार पर अपने आने वाले कल के बारे में सोचना बंद करते हैं, बस वहीं से हमारे साहस की शुरुआत हो जाती है।' इस पर उनकी बड़ी बेटी रेनी सेन ने भी कमेंट किया। रेनी ने लिखा, 'आप सभी कुछ बहुत अच्छे से हैंडल कर रही हैं। सुष्मिता ने इस कमेंट पर जवाब भी दिया। उन्होंने अपनी बेटी पर प्यार बरसाते हुए लिखा, 'रेनी फायर सेन, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' बता दें कि सुष्मिता सिंगल मदर हैं। उनकी दो बेटियां रेनी और अलीशा हैं।
 
विज्ञापन

ब्रेकअप का ऐसे किया था ऐलान

3 of 5
Sushmita Sen Breakup: रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन। - फोटो : Instagram
सुष्मिता ने अपनी और रोहमन शॉल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की। हम दोस्त बने रहे! यह रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया था...प्यार बना रहा।' बता दें कि सुष्मिता और रोहमन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, दोनों ने अब एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
 

पोस्ट कर कही थी यह बात

4 of 5
Sushmita Sen Breakup: आर्या 2 में सुष्मिता सेन। - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुष्मिता सेन अपने ब्रेकअप को लेकर पहले भी पोस्ट कर चुकी हैं। उस दौरान भी उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी। उस वक्त उन्होंने लिखा था, 'जीवित रहने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है...खुश रहने के लिए रिस्क लेना पड़ता है। इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है। आप लोगों में हिम्मत है। मेरा विश्वास कीजिए। हम सब कर सकते हैं!!! कोई आपको अदर वॉइस न ले !!! मैं आपसे प्यार करती हूं!!!' 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट्स में किया काम

5 of 5
Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री ने पिछले साल एक वेब सीरीज 'आर्या' से इंडस्ट्री में वापसी की थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसी महीने की शुरुआत में इसी सीरीज की दूसरा सीजन रिलीज हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें